Woot इसी नाम के ऑनलाइन स्टोर का एक आधिकारिक ऐप है, और इसीलिए यह विभिन्न प्रकार के हजारों उत्पादों को खरीदने की सुविधा उपलब्ध कराता है। कंप्यूटर से लेकर घरेलू उपकरणों एवं खिलौने, परिधान और यहाँ तक कि शराब तक। सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें सबकुछ काफी कम कीमतों पर उपलब्ध होता है।
वेबसाइट की बजाय आधिकारिक Woot ऐप का इस्तेमाल करने का एक फायदा यह है कि इसमें आपको एक्सक्लूजिव ऑफर भी मिलते हैं। इसके सुविधाजनक इंटरफेस की वजह से इसमें अपने काम की चीजों को ढूँढ़ना अत्यंत आसान है। आप उत्पादों को केटेगरी, कीमत, डील इत्यादि के आधार पर फिल्टर कर सकते हैं।
Woot एक उत्कृष्ट ऐप है, जिसकी मदद से अच्छे डील ढूँढ़े जा सकते हैं, लेकिन यह सही ढंग से केवल संयुक्त राज्य अमेरिका में ही काम करता है। वैसे कुछ भी हो, यह इलेक्ट्रॉनिक्स एवं घरेलू उपकरणों के लिए अच्छे डील ढूँढ़ने की दृष्टि से विशाल ऑनलाइन स्टोर का एक उत्कृष्ट विकल्प है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 7.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Woot के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी